उत्तराखण्ड

अभी-अभी(उत्तराखंड) कार खाई में गिरी,चार लोगों की मौत।।

उत्तराखंड में बड़ा हादसा,हुआ है गहरी खाई में कार, गिरने से चार लोगों की मौत की खबर है घटना देर शाम की बताई जाती है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआर अपने रिस्क अभियान चलाते हुए शवों को बाहर निकाला है

कीर्तिनगर के तहसीलदार प्रदीप कंडारी ने बताया कि मृतकों की पहचान 70 वर्षीय दर्शन सिंह असवाल पुत्र हरि सिंह, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल पुत्र पीतांबर सिंह, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार पुत्र राम सिंह और 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी मालगड्डी गांव के रूप में हुई है. चारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

. बताया जाता है कि यह घटना टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई है जहां कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. सभी मृतक मालगड्डी गांव के निवासी थे और बडियारगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे. यह क्षेत्र टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत बढ़ियारगढ़ का है जहां सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर तहसील प्रशासन कीर्तिनगर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

Ad Ad
To Top