देहरादून-: उत्तराखंड में एकाएक मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी.देहरादून . तथा टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन झक्कड़ के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अन्य जनपदों में उत्तरकाशी. देहरादून. पौड़ी तथा रुद्रप्रयाग जनपदों में कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा गरज के साथ वर्षा हो सकती है इस बीच मौसम विभाग ने 8:30 बजे तक जानकी चट्टी में 8.5 पंचेश्वर में 6. 5 उखीमठ और सोनप्रयाग में 6 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।
उधर आईएमडी ने देहरादून हरिद्वार टिहरी और उत्तरकाशी के हिल एरिया में 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर की स्पीड में हवाएं चलने तथा देहरादून हरिद्वार टिहरी गढ़वाल उत्तरकाशी में पिछले 3 घंटों में तेज हवाएं चलने की बात कही है इस बीच यमुनोत्री से खबर आ रही है वहां पर भारी बर्फबारी इस समय हो रही है लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर के दर्शनों के लिए उमड़ी हुई है हालांकि श्रद्धालुओं को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर रविवार को मौसम विभाग ने 10 मई तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 7 और 8 के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसके तहत उत्तराखंड राज्य उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग तथा चमोली जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है साथ ही 8 मई को भी राजकीय उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने के यलो अलर्ट के तहत बिजली गिरने से जानमाल की हानि होने की संभावना व्यक्त की है।




