उत्तर प्रदेश

(भर्ती भर्ती भर्ती) अग्नि वीरों की भर्ती के लिए युवा हो जाएं तैयार, इस जनपद में होगी भर्ती रैली, यह डाक्यूमेंट्स करने होंगे तैयार ।।

सेना में भर्ती होने वाले अग्नि वीरों के लिए एक और सुनहरे मौके की खबर आ रही है जनपद चंपावत के अभ्यर्थियों हेतु 5 सितंबर से 12 सितंबर 2022 तक जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए अपरजिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली में अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र एक कॉपी,दसवीं की सनद व दसवीं की अंक तालिका, 12वीं की सनद व अंकतालिका, आईटीआई कोर्स प्रमाण पत्र,रिलेशन प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा प्रमाणित, धर्म प्रमाण पत्र, स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित की दो-दो कॉपी, एनसीसी प्रमाण पत्र की तीन कॉपी, अविवाहित प्रमाण पत्र, खेलकूद प्रमाण पत्र, सिंगल बैंक अकाउंट, पैन कार्ड और आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, नगर सेवक/ सरपंच प्रमाण पत्र की दो-दो कॉपी के साथ मूल प्रमाण के साथ साथ पासपोर्ट साइज की 20 फोटो व एफिडेविट मूल रूप में रैली व प्रवेश के लिए अनिवार्य अभिलेख प्रस्तुत किये जाने हैं।
उक्त संबंध में अपर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस संबंध में तहसील क्षेत्रान्तर्गत व्यापक प्रचार प्रसार करें। चंपावत न्यूज़

Ad Ad
To Top