उत्तर प्रदेश

रामनगर-:@_ बाल बाल बची चार जिंदगियां,आज फिर रपटे में कार बही,चार अध्यापक थे सवार, सभी को निकाला सुरक्षित ।।

रामनगर- लोगों को सही राह दिखाने वाले गुरुजन आज अपनी राह से क्या भटके की उनको जान के लाले पड़ गए पहाड़ों मे हो रही भारी बारिश से उफान पर आया नाला चार जिंदगी यूं को लील लेता इससे पहले ही लोगों ने चारो अध्यापकों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला जबकि उनकी कार तेज रफ्तार पानी की धार में तिनके के समान बह गई। गुरुजन रामनगर से मोहान की तरफ एक कार से जा रहे थे जहां धनगढ़ी के पास रपटे मे उनकी कार बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll


पुलिस के अनुसार मंगलवार की प्रातः को वाहन सं0 UK 19A 3215 सलेरियो कार से 1.सुरेश चन्द्र जोशी पुत्र गौरी शंकर जोशी नि0 दुर्गापुरी रामनगर 2. देवकी रावत पत्नी गोपाल सिंह रावत नि0 कोटद्वार रोड रामनगर 3. विमला शर्मा पत्नी नन्दकिशोर शर्मा नि0 टेड़ा रोड रामनगर तथा 4. श्रीमती आयूषी ग्रोवर पत्नी प्रगट सिंह नि0 गिरीताल काशीपुर उ0सि0नगर जो कि सभी अध्यापक है।
अपनी ड्यूटी हेतु रामनगर से मोहान की तरफ जा रहे थे । जब ये सभी लोग प्रातः 07.00 बजे के लगभग धनगड़ी नाले पर पहुँचे तो उनका वाहन नाले के तेज बहाव में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

उक्त सभी लोगो को आम जनता तथा पुलिस के सहयोग से तत्काल ही सकुशल वाहन से बाहर निकाला गया जिससे सभी ने राहत की सांस ली इस बीच तेज रफ्तार पानी के बैग में कार दूर तक बहती चली गई ।

Ad Ad
To Top