उत्तराखण्ड

रामनगर: कुख्यात वन तस्कर गिरफ्तार, खैर की लकड़ी बरामद ।


रामनगर: कुख्यात वन तस्कर गिरफ्तार, खैर की लकड़ी बरामद Uttarakhand city news

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से वांछित कुख्यात वन तस्कर रणजीत सिंह पुत्र मान सिंह, निवासी केसरी गणेशपुर, मालधन रामनगर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी प्रकाश आर्य ने बताया कि जसपुर के उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में 6 सितंबर की शाम रामनगर रोडवेज बस स्टेशन के पास दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। उसे आमपोखरा राजि कार्यालय लाकर पूछताछ की गई, जहां उसकी निशानदेही पर हल्दुवा के जंगल से चोरी कर छिपाई गई पांच खैर की लकड़ी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)रोड कटिंग मनको की अनदेखी. DM ने की समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त ।।

प्रभागीय वनाधिकारी श्री आर्य ने कहा कि विभाग वन अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है और किसी भी कीमत पर वन संपदा की अवैध तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद 7 सितंबर को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया।


Ad Ad
To Top