उत्तर प्रदेश

(रामनगर) ढेला नदी रपटा हादसा, सभी 9 मृतकों की हुई पहचान,

रामनगर-: रामनगर में सुबह तड़के हुए एक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक महिला को स्थानीय लोगों ने सकुशल बचा लिया है घटना उस समय हुई जब एक कार ढेला रोखड़ रपटे पर पानी के तेज बहाव में बह गयी है सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार सैनी, मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे लेकिन पानी का तेज बहाव के चलते रेस्क्यू करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । बताया जाता है कि पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात के चलते पर्यटको की गाड़ी सुबह तड़के करीब 5:30 बजे जैसे ही ढेला रपटे से गुजरी तो अर्टिगा कार नम्बर PB01C 6089 ढेला रोखड़ रपटे में आए अचानक पानी के तेज बहाब में आकर बह कर रोड के नीचे रोखड़ में जाकर फंस गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि जिसके कारण राहत एवं बचाव कार्य नहीं प्रारंभ हो पाया

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) पूर्वोत्तर रेलवे के महा प्रबंधक उदय बोरवणकर अब कुमाऊं के इस अमृत भारत स्टेशन का करेंगे निरीक्षण।।


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए दे दिया जिसके बाद पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ सी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरीके से कार तक पहुंच कर राहत बचाब कार्य प्रारम्भ किया जहां रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कार में फंसी हुई
श्रीमति नाजिया पत्नी शाने आलम निवासी कार्बेट कालोनी रामनगर उम्र 20 वर्ष हाल निवासी परिनगर , काशीपुर जिला उधम सिंह नगर को सुरक्षित बचाया गया तथा 6 महिला व 3 पुरुषों के शव गाड़ी के अन्दर से गाड़ी के शीशे व दरवाजे आदि काटकर बाहर निकाले गये । जिनकी पहचान पवन जैकब पुत्र सुरजीत जैकब निवासी भीमनगर सफावादी गेट झुगिया पटियाला पंजाब, संगीता तमांग उर्फ माही पुत्री नारायण तमांग निवासी कल्लू मोहल्ला गढ़ी ईस्ट आफ कैलास नई दिल्ली, कविता पत्नी भूपेन्द्र सिंह निवासी गुरु अंगदेव कालोनी राजपुरा पटियाला पंजाब, पिंकी कुमारी उर्फ सकीना पत्नी देवेन्द्र साहनी निवासी फ्लेट नम्बर 502 बी आमैक्श फारेस्ट स्पा सैक्टर 93बी नोएडा उ0प्र0 अमनदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी चालान पट्टी भवानीगढ़ संगरुर पंजाब,जानवी उर्फ सपना C/0 बलविन्दर सिंह निवासी इन्द्रपुरा पटियाल पंजाब,हीना निवासी अमनमाला एन जी ओ रिसर्च फाउन्डेशन सुभाषबिहार भजनपुरा , दिल्ली , आशिया पुत्री मौ0 उमर निवासी कार्बेट कालोनी रामनगर, इकबाल निवासी पटियाला उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है पुलिस ने सभी मृतकों को वाहन से निकालकर
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पंचायतनामा की कार्यवाही करने की बाद उनको मोर्चरी में रखवा दिया है
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि जानकारी प्राप्त हुयी कि उक्त सभी लोग कार्बेट स्माल टाउन होम स्टे एण्ड रेस्टोरेन्ट ढेला में रुके हुए थे तथा प्रातः समय लगभग 05.00 बजे होम स्टे से चैक आउट कर निकले थे । लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ही या दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई जिसमें 9 लोगों की दुखद मौत हो गई
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी, सीओ रामनगर के साथ एसडीआरएफ की टीम तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
To Top