रामनगर-: कार्बेट टाइगर रिजर्व के मुख्य कार्यालय में निदेशक धीरज पांडे ने ध्वजारोहणकर झंडे को सलामी दी इस दौरान पार्क में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया
मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के द्वारा विगत कुछ समय में किये गये सराहनीय कार्यो पर विस्तार से अवगत कराया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सराहनीय कार्य करते रहने हेतु प्रेरित कर निदेशक श्री पांडे ने वन एवं वन्यजीव सुरक्षा तथा अतिक्रमण हटाने सम्बन्धी तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान देने पर बिजरानी रेंज से बिन्दर पाल, वन क्षेत्राधिकारी, सरत सिंह बिष्ट, वन दरोगा, प्रमोद सत्यवली, वन आरक्षी, सर्पदुली रेंज से कु0 स्वाति, वन आरक्षी, ललित मोहन, वन आरक्षी, ढिकाला रेंज से विनोद बिष्ट, वन दरोगा, विनोद कुमार, दैनिक श्रमिक, घनश्याम, दीवान सिह, हिम्मत सिंह, एसटीएफ जवान तथा ढेला, झिरना, कालागढ़ रेंज के कुल 55 अधिकारियों, कर्मचारियों व दैनिक श्रमिकों को सम्मानित किया ।
साथ ही कार्बेट टाइगर रिजर्व की परिधि के बाहर बसे 06 ग्रामों में प्रत्येक ग्राम में 75 फलदार तथा चारा प्रजाति की पौध रोपित की गई। कार्बेट टाइगर रिजर्व के क्षेत्रान्तर्गत आम, तेजपात, भीमल व बांस आदि प्रजातियों के 450 पौधों को रोपण कार्य किया गया।
उक्त कार्यक्रम में डॉ0 धीरज पाण्डे, निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, श्री दिगन्थ नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डॉ0 दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व, श्री बिन्दर पाल, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी, हंसा पांगती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व, श्री ललित मोहन, वन क्षेत्राधिकारी, शोध तथा श्री प्रमोद सत्यवली, वन आरक्षी, अन्य फील्ड व कार्यालय स्टाफ आदि उपस्थित थे।




