अभी पहाड़ो में बरसात थमने का नाम नहीं ले रही है भारी वर्षा और भूस्खलन के चलते एक मकान जमींदोज हो गया है जिसमें एक महिला की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई है देर रात करीब 1:00 बजे हुई इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर आपदा प्रबंधन की टीम रवाना हो गई है घटना ग्राम कुमराडा के मुंडरा थोला नामें तोक चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में हुई जहां कल से हो रही भारी बरसात के चलते एक पत्थर का मकान जमींदोज हो गया।
ग्राम कुमराडा के मंडरा थोला नामें तोक चिन्यालीसौड़ से ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन को सूचित किया कि बीती रात्रि करीब 1:30 पर चिन्यालीसौड़ क्षेत्र अंतर्गत थौलानामें तोक में अतिवृष्टि के कारण 1 मंजिला पत्थर का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हुआ है उस मकान में श्रीमती भट्टू देवी पत्नी भेरूलाल उम्र 60 वर्ष जिसकी मकान में मलबे में दबने से मौत हो गई है भेरूलाल को हल्की चोटें आई हैं जो सुरक्षित है उक्त महिला के शव को घर से निकालने की कार्रवाई की जा रही है इसके अलावा लगातार हो रही भारी बरसात के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्वारीगाड हेल्गूगाड के पास मार्ग बाधित है तथा बीआरओ राजमार्ग को खोलने में जुटा हुआ है साथ ही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तथा कोर्ट के पास मार्ग बाधित है जहां द्वारा खोलने की तैयारी की जा रही है उत्तरकाशी न्यूज़




