बड़ी खबर
रेलवे ने हावड़ा से चलकर काठगोदाम तक आने वाली 03019 बाघ स्पेशल ट्रेन को और 31 चक्कर लगाने की अनुमति दे दी है आज जारी आदेश के बाद अब यात्री 2 तारीख के बाद से आगे का आरक्षण इस ट्रेन में करा सकते हैं । अब उपरोक्त विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन 2 जनवरी 2021 तक संचालित की जाएगी
रेलवे बोर्ड ने 0 3019 -03020 विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन को 1 दिसंबर तक चलाने की अनुमति दी थी जिससे आगे का आरक्षण रेलयात्री नहीं करवा पा रहे थे आज रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अब रेल प्रशासन ने उपरोक्त ट्रेन संचालन के लिए 31 फेरों को चलाने की और अनुमति दी है इस तरह ट्रेन 2 जनवरी तक संचालित की जा सकेगी ।




