उत्तराखण्ड

Railway update–: इस मशीन के सहारे लोको पायलट, सहायक लोको पायलट व गार्ड, मिटा रहे हैं थकान, लालकुआं रेलवे रनिंग रूम में भी लगी यह मशीन ।।

बरेली।
यात्री सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए रेल प्रशासन नई तकनीकों को अमल में लाते हुए हर संभव रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है इसी कड़ी में लोको पायलेट, सहायक लोको पायलेट व गार्डों की ड्यूटी के बाद होने वाली थकान, पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से इज्जतनगर मण्डल के लालकुआँ , काठगोदाम, कासगंज, मथुरा छावनी ,टनकपुर स्थित रनिंग रूमों में एक-एक ऑटोमेटिक लेग मसाजर उपलब्ध कराये गये हैं। ड्यूटी ऑफ होने के बाद इन ऑटोमेटिक लेग मसाज मशीनों द्वारा घुटने से लेकर पैर के तलवों तक मसाज कर रहे हैं। मात्र कुछ ही मिनटों के मसाज के पश्चात उन्हें थकान व मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा मिल रहा है। उक्त ऑटोमेटिक लेग मसाजर की उपयोगिता के बारे में लोको पायलेट , सहायक लोको पायलेट व गार्डो से फीड बैक के निमित्त बात करने पर बताया कि कि उक्त मसाज मशीन पर मसाज करने से ड्यूटी के दौरान होने वाली थकान को कुछ ही मिनटों में मिटा लेने में सफलता मिली है। मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द के कारण वे अच्छी नींद नहीं ले पाते थे तथा नींद व थकान के हैंग ओवर के कारण अगली ड्यूटी पर विपरीत प्रभाव पड़ता था। रेल प्रशासन द्वारा मण्डल के रनिंग रूमों में ऑटोमेटिक लेग मसाजर लग जाने से उन्हें काफी राहत मिली है। अब वे ड्यूटी ऑफ होने के पश्चात लेग मसाजर मशीन से अपने पैरों व तलवों की मालिश कर अच्छी नींद ले रहे हैं। उनको पूरा विश्राम मिलने से अगले दिन थकावट एवं मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द का हैंग ओवर नहीं रहता तथा उन्हें संरक्षित रेल संचलन को सुनिश्चित करने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मण्डल संरक्षा, सुरक्षा एवं समयपालन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयत्नशील है। मण्डल अपने रेल पथ, सिगनल उपकरण तथा रोलिंग स्टॉक के समुचित अनुरक्षण एवं नई तकनीकों के कार्यान्वयन के साथ ही रेल संचलन से सम्बद्ध रेल कर्मचारियों की स्वास्थ्य व सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखता है। मण्डल, कार्यरत लोको पायलेट, सहायक लोको पायलेट एवं गार्ड जोकि संरक्षित रेल संचलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad Ad
To Top