उत्तराखण्ड

रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) रेल.आइटीबीपी ने रेल परिसर में संयुक्त रूप से चलाया स्वच्छता अभियान ।।

लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान – ITBP और रेलवे कर्मचारियों ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश

लालकुआँ (नैनीताल), 25 सितम्बर।
देशभर में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत आज लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और रेलवे विभाग ने संयुक्त रूप से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व 34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ के कमांडेंट श्री अनिल सिंह बिष्ट ने किया। उनके साथ लगभग 60 जवानों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर, वॉशिंग पिट और कॉलोनी क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, स्वच्छ वातावरण और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई ।

रेलवे की ओर से भी कई अधिकारी और कर्मचारी इस श्रमदान में शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से डा. अभिषेक शास्त्री पुष्कर सिंह राणा भीष्म गौतम, नारायण सिंह राणा, रेलवे सुरक्षाबल, श्रीमती मनीषा मीणा, राजेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र बिह, दूर्गेश यादव, बृजलाल मीना और अन्य रेल कर्मचारी शामिल रहे। इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट सुपरवाइजर राहुल कुमार एवं उनकी टीम ने भी श्रमदान में योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

इस अभियान में ITBP के अधिकारी शेखर चन्द्र पुनेठा समेत अन्य अधीनस्थ अधिकारी और हिमवीर भी सक्रिय रहे।

एकजुटता का उदाहरण

इस पहल ने साबित किया कि जब सुरक्षा बल और नागरिक विभाग मिलकर काम करते हैं तो समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश और भी प्रभावी ढंग से पहुँचता है। कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों को प्रेरित करते हुए यह संदेश दिया कि स्वच्छ भारत मिशन तभी सफल होगा जब हर नागरिक इसमें अपनी भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

Ad Ad
To Top