उत्तराखण्ड

(रेलवे ब्रेकिंग)उत्तराखंड में हाथियों की बचेगी जान. एलीफेंट इंट्रूज़न डिटेक्शन सिस्टम’ तकनीक का होगा प्रयोग, कुमाऊं मंडल से होगी शुरुआत ।।

अब हाथियों की जान बचाएगी एआई टेक्नोलॉजी — रेलवे ट्रैक के पास आते ही बजेगा हूटर, इंजन में मिलेगा अलर्ट

हल्द्वानी। जंगलों से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर अब हाथियों की जान जोखिम में नहीं पड़ेगी। जैसे ही हाथी ट्रैक के करीब आएगा, गेटमैन केबिन में हूटर बज उठेगा और ट्रेन के इंजन में लोको पायलट को अलर्ट संदेश मिलेगा। इसके बाद ट्रेन की गति तुरंत घटा दी जाएगी ताकि हादसे टाले जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इसके लिए एआई-आधारित ‘एलीफेंट इंट्रूज़न डिटेक्शन सिस्टम’ लगाने की पहल की है। शुरुआत में यह सिस्टम इज्जतनगर मंडल के तीन प्रमुख हाथी-प्रवासन क्षेत्रों — हल्द्वानी, पंतनगर और लालकुआं के बीच 24.1 किलोमीटर रेल मार्ग पर लगाया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्थापना का कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही सिस्टम का ट्रायल रन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

कैसे काम करता है यह सिस्टम

‘एलीफेंट इंट्रूज़न डिटेक्शन सिस्टम’ प्रेशर-वेव तकनीक पर आधारित है। यह जमीन पर होने वाले सूक्ष्म कंपन यानी हाथियों के पैरों की थरथराहट को महसूस कर लेता है। इसके बाद ऑप्टिकल फाइबर केबल के जरिए यह सिग्नल नजदीकी स्टेशन मास्टर, गेट केबिन और सेंट्रल ट्रेन कंट्रोल रूम को भेजता है।

एक किलोमीटर पहले ही मिलेगा अलर्ट

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

इस तकनीक की खासियत यह है कि ट्रेन चालक को एक किलोमीटर पहले ही चेतावनी मिल जाएगी। इससे लोको पायलट को ट्रेन की गति कम करने और आवश्यक कदम उठाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

रेलवे का यह कदम न सिर्फ वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है, बल्कि यह भारत के रेलवे नेटवर्क में एआई तकनीक के प्रभावी उपयोग का भी उदाहरण बनेगा।

Ad Ad
To Top