उत्तर प्रदेश

रेलवे ब्रेकिंग(उत्तराखंड)योग नगरी ऋषिकेश से चली राम कथा यात्रा भारत गौरव ट्रेन. कथावाचक मुरारी बापू और कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया ट्रेन को रवाना।।

योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा “रामकथा यात्रा” नाम से दो भारत गौरव ट्रेन का संचालन आज से प्रारंभ कर दिया गया है इस दौरान भारी संख्या में यात्रियों ने कराया आरक्षण

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे नियमित नई ट्रेन चला रही है जिस कड़ी में योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 00432 का समय 13:55 बजे तथा गाड़ी संख्या 00434 का शुभारम्भ किया गया।
आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा समय -समय पर संचालित की जा रहीं भारत गौरव यात्रा ट्रेन के क्रम मे “रामकथा यात्रा“ गाड़ी संख्या 00432 का समय 13:55 बजे एवं दूसरी “रामकथा यात्रा “गाड़ी संख्या 00434 का समय15:45 बजे संचालन किया गया।
मंगलवार को आई आर सी टी सी द्वारा मण्डल के योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से दोनो राम कथा यात्रा गाड़ियों के

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, अहम फैसलों पर लगा सकती है मुहर ।।

उद्घाटन के अवसर पर विश्व विख्यात महान संत,राम कथा वाचक मुरारी बापू ने स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों को संबोधित कर शुभकामनाएं दी तथा कम गाड़ी संख्या 00432 के संचालन के समय कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवम मेयर ऋषिकेश /श्रीमती अनीता ममगाईं ने उपस्थित रेल यात्रियों रेल प्रशासन,मण्डल रेल प्रबंधक, आई.आर.सी.टी.सी. का धन्यवाद देते हुए महान संत मुरारी बापू जी को नमन किया।
गाड़ी संख्या 00432 को मण्डल रेल प्रबंधक श्री राजकुमार सिंह, कथावाचक मुरारी बापू जी,प्रेम चंद्र अग्रवाल जी. अजीत कुमार सिन्हा. मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक/उ.क्षे./आई.आर.सी.टी.सी. एवम श्रीमती अनीता ममगाईं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
योगनगरी ऋषिकेश से आज दूसरी “रामकथा यात्रा” गाड़ी संख्या 00434 को समय 15:45 बजे संचालित किया गया। इस गाड़ी में महान विश्व विख्यात संत, राम कथा वाचक, मुरारी बापू ने भी अपनी रेल द्वारा तीर्थ यात्रा आरम्भ की।
आज दोनो रामकथा यात्रा गाड़ियों के संचालन के अवसर पर पूरे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन हर जगह उत्सव का दृश्य जैसा था। रेलयात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही उनका तिलक, फूलमाला, चंदन माला एवम खाने के पैकेट प्रदान कर स्वागत किया जा रहा था।
इस दौरान यात्री डोल की थाप पर नाचते हुए एवं राम- नाम जाप करते हुए प्लेटफार्म पर प्रवेश कर रहे थे।

Ad Ad
To Top