उत्तराखण्ड

रेलवे ब्रेकिंग (उत्तराखंड) ट्रेनों में चलेंगे सशस्त्र जीआरपी जवान.पुलिस अधीक्षक रेलवेज ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद दिए निर्देश.

पुलिस अधीक्षक, रेलवेज, अजय गणपति कुंभार, ने पदभार ग्रहण करते हुए जी0आर0पी0 के समस्त थाना प्रभारियों को रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय विभिन्न जहर खुरानी गिरोह पर पैनी नजर रखने चल रही चारधाम यात्रा/पर्यटन सीजन में सतर्कता के साथ अपने-अपने रेलवे स्टेशनों, रेलवे परिसरों एवं रेलवे यात्रियों की सुरक्षार्थ ट्रेनों में भेजी जाने वाली एस्कोर्ट ड्यूटी टीम को सशस्त्र रवाना करने के निर्देश दिए, साथ ही रेलवे स्टेशन एवं रेलवे परिसर में संदिग्ध एंव खानाबदोश लोगों की निगरानी कर सत्यापन की कार्यवाही प्रभावी रूप से करने को कहा । उन्होंने आर0पी0एफ0 के अधिकारियों से बेहतर समन्वय बनाते हुए रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे परिसर की संयुक्त रुप से चैकिंग करने के निर्देश अधीनस्थों को दिये ।
जी0आर0पी0 थानों पर आने वाले प्रत्येक पीडित व्यक्ति के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेकर तत्काल आवश्यक/विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । रेलवे स्टेशन के भीड़भाड वाले स्थानों पर चैन स्नेचिंग एंव जेब कतरों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु उक्त स्थानों पर सादे वस्त्रों में जीआरपी पुलिस कर्मी नियुक्त किये जाने तथा जिन स्थानों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे नहीं लगाये गये है उन स्थानों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये जाने हेतु रेलवे प्रशासन एवं आर0पी0एफ0 से समन्वय बनाकर तत्काल कैमरे लगवाये जाने के निर्देश भी दिए गए । उन्होंने कहा कि जनहित के कोई भी कार्य लम्बित न रहे, जिस प्रकरण में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल उनके एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के संज्ञान में अवश्य लाया जाये जिसका समय रहते हुए समाधान किया जा सके । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, रेलवेज, सुश्री अरूणा भारती. जी0आर0पी0 के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। हरिद्वार न्यूज़

Ad Ad
To Top