उत्तराखंड राजकीय रेलवे पुलिस यानी जी आर पी .कांवड़ मेले की आगामी सीजन को देखते हुए उत्तराखंड रेल प्रहरी की विभिन्न स्टेशनों पर तैनाती करेगी जिसके लिए जीआरपी ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
पुलिस अधीक्षक रेलवेज अजय गणपति कुंभार, के आदेश के बाद अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज सुश्री अरुणा भारती , के निर्देशन में रेलवे चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक रेलवे स्टेशन के कुली, वेंडर ,टैक्सी ,ऑटो व रेलवे विभाग के ऐसे व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा जो पुलिस के कार्यों में सहायता के इच्छुक हो तथा , साफ छवि के हो , जिनको रेल प्रहरी बनाया जाएगा।
राजकीय रेलवे पुलिस ने रेल प्रहरी की तैयारी तेज करते हुए उत्तराखंड रेल प्रहरी नाम से एक ग्रुप बनाया है उस ग्रुप में मेंबर्स द्वारा जीआरपी के सहायतार्थ जो भी आवश्यक सूचनाएं किसी को प्राप्त होती हैं तो वह ग्रुप मेंबर तत्काल वह सूचना ग्रुप में दे सकता है, यदि ग्रुप में ना देना चाहें, तो संबंधित प्रभारी को दे सकता है। रेल प्रहरी रेलवे स्टेशनों पर यदि कोई व्यक्ति अथवा वस्तु संदिग्ध अवस्था में दिखाई देता है तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित प्रभारी को देंगे। रेलवे स्टेशन पर लगातार बिना काम के घूमने व आने वाले व्यक्तियों की निगरानी कर उनकी सूचना देंगे। साथ ही रेलवे स्टेशन या ट्रेन में यदि कोई व्यक्ति किसी महिला के साथ छेड़खानी अथवा प्रतिदिन पीछा करना या अन्य किसी तरह से प्रताड़ित करता है तो उक्त की सूचना भी देंगे. रेलवे स्टेशन पर / ट्रेन में किसी लावारिस बच्चे अथवा बुजुर्ग के दिखाई देने पर तत्काल सूचित करेंगे।
रेल प्रहरी किसी घायल व्यक्ति के मिलने पर उसको यदि संभव हो तो प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए संबंधित को सूचित करेंगे। हरिद्वार न्यूज़




