uttarakhand city news dehradun
देहरादून-बनारस एक्सप्रेस का इस स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव शुरू
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने देहरादून-बनारस एक्सप्रेस का ठहराव उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के ऐथल स्टेशन पर प्रदान कर दिया है।
रेल प्रशासन के अनुसार 08 सितम्बर, 2025 से यह ठहराव प्रभावी हो गया है। अब देहरादून से चलने वाली 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस रात 21:10 बजे ऐथल पहुंचेगी और 21:12 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं बनारस से चलने वाली 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस सुबह 02:54 बजे ऐथल स्टेशन पहुंचेगी और 02:56 बजे रवाना होगी।
इस ठहराव से स्थानीय यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।




