उत्तराखंड से संचालित ट्रेनों को नए स्टेशनों पर ठहराव की सौगात
हरिद्वार/देहरादून। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने उत्तराखंड से संचालित दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया है। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई है।
रेलवे के अनुसार, 14310 योगनगरी ऋषिकेश–लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस का जॉइंट कमर्शियल ऑर्डर (JCO) दिनांक 19 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा। यह ट्रेन अब रात्रि 00:43 से 00:45 बजे तक पश्चिम मध्य रेलवे के सारंगपुर स्टेशन (स्टेशन कोड SFW) पर ठहरेगी।
इसी प्रकार, 14309 लक्ष्मीबाई नगर–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का जॉइंट कमर्शियल ऑर्डर दिनांक 18 फरवरी 2026 से लागू किया गया है। यह ट्रेन सांय 19:38 से 19:40 बजे तक सारंगपुर स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव करेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नए ठहराव से विशेष रूप से उत्तराखंड के यात्रियों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अब सारंगपुर स्टेशन से सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।




