Uttarakhand city news Bareilly क्षेत्रीय जनता की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 14315/114316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर कासगंज तक शीघ्र चलाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री बी.एल. वर्मा बदायूँ स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर बदायूँ से नई दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम में माननीय सांसद बदायूँ श्री आदित्य यादव, माननीय विधायक बदायूँ (सदर) श्री महेश चंद्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य श्री वागीश पाठक आदि की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर स्थानीय सम्मानित जनप्रतिनिधि गण, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार, वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं सम्मानित जनता की उपस्थिति रहेगी।
05303 बदायूँ-नई दिल्ली उद्घाटन विशेष गाड़ी 13 अप्रैल, 2026 को बदायूँ से सम्भावित समय 12.00 बजे प्रस्थान कर बरेली जं. से 13.15 बजे, भिटौरा से 13.37 बजे, नगरिया सादात से 13.51 बजे, रामपुर जं. से 14.18 बजे, मुरादाबाद से 14.50 बजे, अमरोहा से 15.19 बजे, गजरौला से 15.40 बजे, गढ़मुक्तेश्वर से 17.02 बजे, हापुड़ जं. से 17.35 बजे, पिलखुआ से 17.47 बजे, गाजियाबाद से 18.42 बजे, साहिबाबाद से 18.54 बजे, आनंद विहार से 19.06 बजे, तिलक ब्रिज से 19.15 बजे, शिवाजी ब्रिज से 19.23 बजे छूटकर नई दिल्ली 20.00 बजे पहुँचेगी। इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में एसएलआरडी का 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, आरक्षित द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 07 एवं वातानुकूलित कुर्सी यान का 01 कोच सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे।
इस गाड़ी के कासगंज तक मार्ग विस्तार से कासगंज, एटा एवं बदायूँ के यात्रियों को बरेली होते हुए रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद एवं नई दिल्ली तक आवागमन हेतु एक बेहतरीन यात्रा सुविधा उपलब्ध होने से मुरादाबाद के रास्ते उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा होगी। इस क्षेत्र के कृषि एवं वन उत्पादों की नई दिल्ली अन्य महानगरों तक पहंुच सुगम होगी जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। छात्रों का शिक्षा के बड़े केन्द्रों तक पहुंच आसान होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी।




