01 जनवरी 2026 से इज्जतनगर मंडल की कई ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल से चलने वाली तथा इस मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों की समय-सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है। नई संशोधित समय-सारिणी 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। यात्रियों की सुविधा एवं संचालन में सुधार को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन किया गया है।
संशोधित समय के अनुसार प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं—
ट्रेन संख्या 12036 दिल्ली–टनकपुर एक्सप्रेस टनकपुर से अब 16:00 बजे प्रस्थान करेगी, जो पहले 16:10 बजे थी।
12039 काठगोदाम–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस काठगोदाम से अब 15:15 बजे रवाना होगी।
12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस का प्रस्थान समय काठगोदाम से 18:15 बजे कर दिया गया है।
12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस अब 18:15 बजे काठगोदाम से चलेगी।
12319 कोलकाता–ग्वालियर एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर अब 09:15 बजे पहुंचेगी।
15020 टनकपुर–देहरादून एक्सप्रेस टनकपुर से 19:35 बजे प्रस्थान करेगी।

15056 रामनगर–आगरा फोर्ट एक्सप्रेस रामनगर से अब 19:45 बजे चलेगी।
15061 कासगंज–लालकुआं एक्सप्रेस कासगंज से 17:20 बजे रवाना होगी।

15062 लालकुआं–कासगंज एक्सप्रेस लालकुआं से 19:45 बजे प्रस्थान करेगी।
15063 रामनगर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस रामनगर से अब 05:50 बजे चलेगी।
15074 टनकपुर–सिंगरौली एक्सप्रेस तथा 15076 टनकपुर–शक्तिनगर एक्सप्रेस दोनों टनकपुर से 08:10 बजे प्रस्थान करेंगी।
25014 रामनगर–मुरादाबाद रामनगर से अब 22:25 बजे चलेगी।
25036 रामनगर–मुरादाबाद का प्रस्थान समय बदलकर 09:50 बजे कर दिया गया है।
संशोधित समय के अनुसार—
55323 पीलीभीत–टनकपुर पैसेंजर पीलीभीत से अब 13:20 बजे प्रस्थान करेगी।
55324 टनकपुर–पीलीभीत पैसेंजर टनकपुर से अब 11:45 बजे चलेगी।
55325 पीलीभीत–टनकपुर पैसेंजर का प्रस्थान समय पीलीभीत से 17:40 बजे कर दिया गया है।
55326 टनकपुर–पीलीभीत पैसेंजर टनकपुर से अब 17:50 बजे रवाना होगी।
55327 कासगंज–बरेली सिटी पैसेंजर कासगंज से 10:35 बजे प्रस्थान करेगी।
55328 बरेली सिटी–कासगंज पैसेंजर बरेली सिटी से अब 17:50 बजे चलेगी।
55330 बरेली सिटी–कासगंज पैसेंजर का समय बदलकर 17:25 बजे कर दिया गया है।
55335 कासगंज–गंगागंज पैसेंजर कासगंज से 11:40 बजे रवाना होगी।
55339 कासगंज–अछनेरा पैसेंजर कासगंज से अब 21:20 बजे चलेगी।
55349 पीलीभीत–शाहजहांपुर पैसेंजर पीलीभीत से 07:00 बजे प्रस्थान करेगी।
55351 पीलीभीत–शाहजहांपुर पैसेंजर का समय 14:05 बजे कर दिया गया है।
55353 पीलीभीत–शाहजहांपुर पैसेंजर अब 18:10 बजे रवाना होगी।
55357 पीलीभीत–मैलानी पैसेंजर पीलीभीत से 07:10 बजे चलेगी।
55358 मैलानी–पीलीभीत पैसेंजर मैलानी से 05:35 बजे प्रस्थान करेगी।
55362 मैलानी–पीलीभीत पैसेंजर का समय बदलकर 17:55 बजे कर दिया गया है।
55363 पीलीभीत–शाहजहांपुर पैसेंजर अब 12:00 बजे पीलीभीत से चलेगी।
65306 रामनगर–मुरादाबाद मेमू रामनगर से 13:55 बजे रवाना होगी।
65310 रामनगर–मुरादाबाद मेमू का प्रस्थान समय 21:00 बजे निर्धारित किया गया है।
75302 टनकपुर–बरेली सिटी पैसेंजर टनकपुर से अब 14:55 बजे चलेगी।
75303 बरेली सिटी–पीलीभीत पैसेंजर बरेली सिटी से 17:30 बजे रवाना होगी।
इसके अतिरिक्त, लालकुआं–मुरादाबाद, लालकुआं–कासगंज तथा बरेली सिटी से चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया गया है।




