उत्तराखण्ड

(रेलवे ब्रेकिंग)इस दिन से चलेगी नियमित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन. उत्तराखंड के यात्री यहां से शुरू कर सकते हैं यात्रा ।।

Uttarakhand city news रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 26504/26503 लखनऊ(गोमतीनगर)-सहारनपुर-लखनऊ(गोमतीनगर) वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन लखनऊ(गोमतीनगर) से 09 दिसम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (सोमवार को छोड़कर) तथा सहारनपुर से 10 दिसम्बर,2025 से सप्ताह में छः दिन (मंगलवार को छोड़कर) किया जायेगा। इस गाड़ी के संचलन से विद्यार्थियों, किसानों एवं प्रोफेशनल यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इससे क्षेत्र के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा औद्योगिक विकास में गतिशीलता आयेगी।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

उत्तराखंड के यात्री बरेली,नजीबाबाद, रुड़की से कर सकते हैं यात्रा प्रारंभ।।

नियमित रूप से, 26504 लखनऊ(गोमतीनगर)-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 09 दिसम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (सोमवार को छोड़कर) लखनऊ(गोमतीनगर) से 15.10 बजे प्रस्थान कर डालीगंज से 15.38 बजे, सीतापुर से 16.35 बजे, शाहजहाँपुर से 18.10 बजे, बरेली जं0 से 19.07 बजे, मुरादाबाद से 20.40 बजे, नजीबाबाद से 21.56 बजे तथा रूड़की से 22.44 बजे छूटकर सहारनपुर से 23.50 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

वापसी यात्रा में, 26503 सहारनपुर- लखनऊ(गोमतीनगर) वंदे भारत एक्सप्रेस 10 दिसम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (मंगलवार को छोड़कर) सहारनपुर से 05.05 बजे प्रस्थान रूड़की से 05.42 बजे, नजीबाबाद से 06.27 बजे, मुरादाबाद से 08.05 बजे, बरेली जं0 से 09.42 बजे, शाहजहाँपुर से 11.09 बजे, सीतापुर से 12.38 बजे तथा डालीगंज से 13.44 बजे छूटकर लखनऊ(गोमतीनगर) 14.05 बजे पहुंचेगी।

Ad Ad
To Top