Uttarakhand city news
रेलवे से बड़ी खबर आ रही है रेल प्रशासन ने त्यौहारो पर विशेष रेल सेवा संचालन का निर्णय लिया है जिसके चलते अब रेलवे ने उत्तराखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशन हरिद्वार से : राजगीर तक हरिद्वार स्पेशल ट्रेन
राजगीर–हरिद्वार–राजगीर त्यौहार विशेष एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 03223/03224) चलाने का निर्णय लिया है।
त्यौहार विशेष गाड़ी संख्या 03223 राजगीर–हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन हर शुक्रवार को 10 अक्टूबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
वहीं वापसी गाड़ी 03224 हरिद्वार–राजगीर एक्सप्रेस हर शनिवार को 11 अक्टूबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
दोनों दिशाओं में कुल 12 फेरे निर्धारित किए गए हैं।
राजगीर से चलने वाली ट्रेन सुबह 04:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन 05:15 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
वापसी में हरिद्वार से प्रस्थान 07:20 बजे होगा और अगले दिन 07:15 बजे राजगीर पहुंचने का समय तय किया गया है।
मुख्य ठहराव होंगे – नालंदा, बिहार शरीफ, पटना, दानापुर, बक्सर, वाराणसी, अयोध्या धाम, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर और हरिद्वार।
उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री आदित्य गुप्ता ने बताया कि यह विशेष ट्रेन त्यौहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही है।
उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे टिकट समय से बुक कर यात्रा का आनंद लें और रेल नियमों का पालन करें

