Uttarakhand city news रेलवे से बड़ी खबर आ रही है: रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 04302/04301 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर-हरिद्वार होली विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचालन हरिद्वार से 25, 28 फरवरी एवं 03 मार्च, 2026 को तथा मुजफ्फरपुर से 26 फरवरी, 01 एवं 04 मार्च, 2026 को 03 फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा ।
04302 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर होली विशेष गाड़ी 25, 28 फरवरी एवं 03 मार्च, 2026 को हरिद्वार से 11.45 बजे प्रस्थान कर लक्सर से 12.12 बजे, नजीबाबाद से 12.45 बजे, धामपुर से 13.20 बजे, मुरादाबाद से 14.25 बजे, रामपुर से 15.15 बजे, बरेली जं0 से 17.15 बजे, शाहजहाँपुर से 18.55 बजे, सीतापुर जं0 से 21.50 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.30 बजे, बस्ती से 01.40 बजे, गोरखपुर से 03.10 बजे, कप्तानगंज से 03.55 बजे, बगहा से 05.32 बजे, नरकटियागंज से 06.20 बजे, बेतिया से 07.07 बजे, सगौली से 07.32 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 07.57 बजे तथा चकिया से 09.02 छूटकर मुजफ्फरपुर 12.30 बजे पहुँचेगी।
04301 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार होली विशेष गाड़ी 26 फरवरी, 01 एवं 04 मार्च, 2026 को मुजफ्फरपुर से 14.45 बजे प्रस्थान कर चकिया से 15.32 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 16.05 बजे, सगौली से 16.27 बजे, बेतिया से 16.47 बजे, नरकटियागंज से 17.35 बजे, बगहा से 18.17 बजे, कप्तानगंज से 21.00 बजे, गोरखपुर से 22.20 बजे, बस्ती से 23.25 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 02.10 बजे, सीतापुर जं0 से 05.55 बजे, शाहजहाँपुर से 08.02 बजे, बरेली जं0 से 09.23 बजे, रामपुर से 10.17 बजे, मुरादाबाद से 11.35 बजे, धामपुर से 12.35 बजे, नजीबाबाद से 13.12 बजे तथा लक्सर से 13.50 बजे छूटकर हरिद्वार 15.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, सामान्य श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।




