यमुना ब्रिज निर्माण के चलते उत्तराखंड की कई ट्रेनें प्रभावित
मुरादाबाद। Northern Railway के दिल्ली मंडल में यमुना पर नए रेलवे ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते 17/18 मार्च और 28/29 मार्च 2026 को ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण उत्तराखंड से संचालित होने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
रेलवे के अनुसार कई महत्वपूर्ण ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और कुछ स्टेशनों पर उनका ठहराव भी नहीं रहेगा।
इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया
ट्रेन संख्या 15091 दौराई–टनकपुर एक्सप्रेस 17 और 28 मार्च को दिल्ली सराय रोहिल्ला–नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
ट्रेन संख्या 12036 दिल्ली–टनकपुर एक्सप्रेस 18 मार्च को नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद मार्ग से चलाई जाएगी और दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
ट्रेन संख्या 12038 दिल्ली–काठगोदाम एक्सप्रेस 18 मार्च को नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद मार्ग से संचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 19031 साबरमती–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 17 मार्च को दिल्ली कैंट–नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद मार्ग से चलाई जाएगी, इस दौरान दिल्ली और दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
ट्रेन संख्या 09609 उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 17 मार्च को दिल्ली कैंट–दिल्ली सराय रोहिल्ला–नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद मार्ग से संचालित होगी और दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
ट्रेन संख्या 19610 योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 17 मार्च को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी तथा दिल्ली और दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
ट्रेन संख्या 15014 काठगोदाम–जैसलमेर एक्सप्रेस 28 मार्च को साहिबाबाद–तिलक ब्रिज–नई दिल्ली–दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से संचालित होगी और दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
ट्रेन संख्या 14342 देहरादून–शकूरबस्ती एक्सप्रेस 28 मार्च को साहिबाबाद–तिलक ब्रिज–दिल्ली सफदरजंग–शकूरबस्ती मार्ग से संचालित की जाएगी।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।




