Uttarakhand city news Lal Kuan -: रेलवे से बड़ी खबर आ रही है रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलूरु छावनी-व्हाइट फील्ड खंड के व्हाइट
फील्ड यार्ड के प्रथम चरण के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री-प्री-नॉन इंटरलॉक, प्री-नॉन इंटरलॉक
एवं नॉन इंटरलॉक के कारण गाड़ी का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरु स्टेशन) से 07 जुलाई, 2026 को चलने वाली 05073 क्रान्तिवीर
संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरु स्टेशन)-लालकुआँ विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बेंगलूरु छावनी-यलहंका-धर्मवरम-डोन-गुंटूर-
विजयावाड़ा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी कृष्णराजपुरम, बंगारपेट, कुप्पम,
जोलारपेट्टै, काटपाडी, रेणिगुंटा, गूडूर, नेल्लूर, ओंगोल एवं तेनाली स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।




