लालकुआं-: लालकुआं रेलवे स्टेशन पर होने वाले अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शिलान्यास कार्यक्रम की मिनट 2 मिनट प्रोग्राम आ गया है करीब 3 घंटे से अधिक समय तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 17 गणमान्य लोग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे 9:00 बजे से यह कार्यक्रम लालकुआं रेलवे स्टेशन की पार्किंग स्थल पर प्रारंभ हो जाएगा 9:30 तक मेहमानों तथा विशिष्ट अतिथियों के बीच केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट 9:50 पर स्टेज पर पहुंचकर इस कार्यक्रम कि शोभा बनाएंगे 10 मिनट तक अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद ठीक 10:00 बजे सरस्वती वंदना के साथ ज्योति प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. इस दौरान 10:05 से 10:20 तक केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे साथ ही 10:20 से 10:30 तक पुरस्कार वितरण का समय रखा गया है इसके अलावा 10:30 से 10:50 तक संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी बच्चों के द्वारा किया जाएगा ठीक 11:00 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम का नई दिल्ली से शिलान्यास करेंगे जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट इस कार्यक्रम के फलक का अनावरण कर राष्ट्र गान के साथ इस कार्यक्रम का समापन करेंगे । करीब 3 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 17 विशेष अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे जबकि लालकुआं क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह बिष्ट इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं इसके अलावा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा नैनीताल की विधायक सरिता आर्य.कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत.रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट.हल्द्वानी नगर निगम के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला.कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत.जिला अधिकारी वदना.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट.लेफ्टिनेंट कर्नल अमरजीत सिंह.भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट. जिला पंचायत अध्यक्षा नैनीताल बेला तोलिया. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह बिष्ट.ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे।




