Uttarakhand city news Kathgodam रेलवे से बड़ी खबर आ रही है: रेलवे प्रशासन द्वारा राजस्थान के जयपुर में लगने वाले दादू दयाल जी मेला के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के नरेना स्टेशन पर 15013/15014 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव निम्नवत प्रदान किया जायेगा।
- जैसलमेर से 24 से 27 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस नरेना स्टेशन पर 14.17 बजे पहुँचकर 14.19 बजे छूटेगी।
- काठगोदाम से 23 से 26 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस नरेना स्टेशन पर 11.01 बजे पहुँचकर 11.03 बजे छूटेगी।
टनकपुर अछनेरा एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त एसी कोच।
टनकपुर अछनेरा एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त एसी कोच।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी में टनकपुर एवं अछनेरा से 26 फरवरी,2026 से वातानुकूलित कुर्सीयान का 01 अतिरिक्त कोच स्थाई रूप से लगाया जायेगा।
फलस्वरूप संशोधित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में 26 फरवरी,2026 से साधारण द्वितीय श्रेणी के 13, वातानुकूलित कुर्सीयान के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।




