Uttarakhand City news
रेलवे से बड़ी खबर आ रही है रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर कठुआ- माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-17, शहीद कप्तान तुषार महाजन उधमपुर-चक रखवाल स्टेशनों के मध्य पुलसंख्या-163 तथा पठानकोट कैंट-कंद्रोरी स्टेशनों के मध्य पुल सख्या-137 एवं 232 पर इंजीनियरिंग कार्य किये जाने के
कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत रहेगा।
निरस्तीकरण-
- काठगोदाम से 31 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- जम्मूतवी से 29 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- कानपुर सेंट्रल से 31 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- काठगोदाम से 30 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गाजीपुर सिटी से 27 मार्च, 2026 तक चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा
एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। - श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 26 मार्च, 2026 तक चलने वाली 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर
सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।




