रेलवे विकास कार्य का असर: कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित, देहरादून–अमृतसर, देहरादून–सहारनपुर व हरिद्वार–ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
मुरादाबाद मंडल से यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। देहरादून स्टेशन पर 06 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक लोको पिट साइडिंग कार्य के साथ ही कई महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर विकास एवं सुधार कार्य किया जाएगा। इन कार्यों के चलते 2 दिन पूर्व-नॉन इंटरलॉकिंग (PNI) तथा 4 दिन नॉन इंटरलॉकिंग (NI) का कार्य चलेगा। इसी कारण कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द रहेगा।
रेलवे ने बताया कि कार्य अवधि के दौरान देहरादून–अमृतसर, देहरादून–सहारनपुर और हरिद्वार–ऋषिकेश रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन रद्द ट्रेनों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
निरस्त की जाने वाली प्रमुख ट्रेनें
- 14632 अमृतसर–देहरादून एक्सप्रेस : 07 से 09 दिसंबर तक रद्द
- 14631 देहरादून–अमृतसर एक्सप्रेस : 08 से 10 दिसंबर तक रद्द
- 54342 देहरादून–सहारनपुर पैसेंजर : 06 से 10 दिसंबर तक रद्द
- 54341 सहारनपुर–देहरादून पैसेंजर : 06 से 10 दिसंबर तक रद्द
- 54481 हरिद्वार–ऋषिकेश पैसेंजर : 08 से 10 दिसंबर तक रद्द
- 54482 ऋषिकेश–हरिद्वार पैसेंजर : 08 से 10 दिसंबर तक रद्द
- 54483 हरिद्वार–ऋषिकेश पैसेंजर : 08 से 10 दिसंबर तक रद्द
- 54484 ऋषिकेश–हरिद्वार पैसेंजर : 08 से 10 दिसंबर तक रद्द
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की नवीनतम स्थिति जांच लें, ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह ट्रेन यहां से होगी संचालित







