Uttarakhand City news com रेलवे से बड़ी खबर आ रही है पूर्वोत्तर रेलवे रेल यात्रियों की डिमांड को देखते हुए रेल प्रशासन ने लालकुआं से बेंगलुरु सिटी जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है यह ट्रेन लालकुआं से प्रति शनिवार को 05074 लालकुआं बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन शाम 5:55 पर लालकुआं से चलकर शाम 7:35 पर इज्जत नगर 7:55 पर बरेली सिटी तथा रात्रि 8:08 पर बरेली जंक्शन से चलकर यहां ट्रेन रात्रि में 11:50 पर मथुरा 1:05 पर आगरा कैंट, सुबह तड़के 6:05 पर बीना दोपहर 2:35 पर नागपुर जंक्शन, रात्रि 11:30 पर महबूबाबाद जंक्शन, मध्य रात्रि 1:50 पर तेनाली जंक्शन, से चलकर यह ट्रेन आंध्र प्रदेश के तिरुपति जंक्शन सुबह 8:40 पर छुटने के बाद यह ट्रेन दोपहर 3:25 पर बेंगलुरु जंक्शन पर पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 05073 मंगलवार को शाम 7:15 पर बेंगलुरु जंक्शन से चलकर यह ट्रेन सुबह 6:05 पर बीना मथुरा हाथरस कासगंज बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जत नगर, बहेडी, किच्छा होते हुए सुबह 9:05 पर यहां ट्रेन लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। विस्तृत पूरे टाइम टेबल की प्रतीक्षा है।।

