Uttarakhand city news रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए एक बार फिर एक्सप्रेस ट्रेन सेवा के फेरों का विस्तार किया है 75 फेरों के लिए चलाई जाने वाली यह ट्रेन 14 जुलाई तक चलाई जाएगी इससे उत्तराखंड के यात्रियों को फायदा होगा।।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-
टनकपुर विशेष गाड़ी के संचलन का अवधि विस्तार 2 अप्रैल, 2026 से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को 75 फेरों के लिए किया जायेगा।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 13, वातानुकूलित कुर्सीयान के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे। शेष सूचनाएं पूर्ववत रहेंगी।




