उत्तर प्रदेश

(पूर्णागिरि धाम) हनुमान बनकर आई महिला आरक्षी,गश खाकर गिरी महिला की इस तरह से की सहायता,जमकर हो रही है तारीफ,देखें वीडियो।।

पूर्णागिरी दर्शन को उत्तर प्रदेश से पहुंची एक महिला अत्यधिक भीड़ होने के चलते गश खाकर गिर गई जिससे वहां पर हड़कंप मच गया महिला को बेहोशी की हालत देखकर उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी ने तुरंत बेहोश महिला को अपनी गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जिसके बाद एसडीआरएफ की सहायता से उसको प्राथमिक उपचार दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो साइबर ठग गिरफ्तार ।।

बीते रोज पीलीभीत, उत्तर प्रदेश निवासी एक 35 वर्षिय महिला पूर्णागिरी मेला मुख्य मन्दिर क्षेत्र में काफी देर से श्रद्धालुओं की भीड़ में होने के कारण चक्कर खाकर गिर गई थी।
इस बीच जनपद बागेश्वर हाल तैनाती अस्थाई थाना काली मंदिर में तैनात
महिला आरक्षी हृदयेश कौर की पूर्णागिरी मुख्य मन्दिर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था ड्यूटीरत थी तभी उनकी नजर उक्त महिला पर पड़ी तो वे तत्काल ड्यूटी छोड़ श्रद्धालुओं के बीच फंसी महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़ी तथा महिला को भीड़ के बीच से गोदी में उठाकर मुख्य मंदिर क्षेत्र में लाई तथा वहां एसडीआरएफ की मदद से प्राथमिक उपचार देकर उक्त महिला को बचाया, कुछ देर पश्चात जब महिला की तबीयत ठीक हो गई तो उसे सुरक्षित मन्दिर दर्शन कराए गए तथा भीड़ से हटाकर वापस उसके गंतव्य को भेजा गया। उपरोक्त महिला आरक्षी के द्वारा समय रहते प्राथमिक उपचार मिल जाने से एक महिला की जान बचाई जा सकी जिनके परिवार ने उत्तराखंड पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) हाथी करिडोर, रेलवे अब इस तकनीक से बचाएगा हाथियों को, लालकुआं से होगी शुरुआत।।

टनकपुर न्यूज़

Ad Ad
To Top