उत्तराखण्ड

(नशीला मेडिकल स्टोर) नशे का राजकुमार गिरफ्तार, STF कार्रवाई [गदरपुर]

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार बेनकाब, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
गदरपुर (ऊधम सिंह नगर),
स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखंड (एसटीएफ) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गदरपुर में एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। वर्ष 2026 में राज्य में अब तक की यह सबसे बड़ी दवा खेप मानी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कुमाऊं यूनिट की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। कोतवाली गदरपुर क्षेत्र स्थित “कुमार मेडिकल हॉल” में छापेमारी के दौरान 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 अल्प्राजोलाम टैबलेट और 51 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए।
मौके से मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार (53 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 01, गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी व्यवसायिक मात्रा में होने के कारण अभियुक्त के खिलाफ NDPS Act की सुसंगत धाराओं में थाना गदरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विवेक कुमार के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक आर.बी. चमोला के निर्देशन में निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। टीम में उपनिरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और टेक्निकल हैंड किशन चंद्र शामिल रहे। ड्रग इंस्पेक्टर निधि शर्मा तथा कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम ने भी सहयोग किया।

Ad
To Top