उत्तराखण्ड

(पुलिस पीएसी आरआरबी) आज हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, इतने अभ्यर्थी हुए सफल [नैनीताल]

आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) तथा पीएसी/आईआरबी (पुरूष) भर्ती में शारीरिक मानक दक्षता एवं लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कुल 137 अभ्यर्थियों की हुई जांच, 115 अभ्यर्थी हुए सफल

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) तथा पीएसी/आईआरबी (पुरूष) भर्ती की शारीरिक मानक दक्षता एवं लिखित परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बाल श्रम और भिक्षा) लेकिन आज डीएम के प्रयास से बदल गई है जीवन शैली, और बच्चों ने खेली होली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल निर्देशन में उक्त अभ्यर्थियों का दिनांक 02.03.2026 तथा 05.03.2026 को दो चरणों में स्वास्थ्य परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

📍मुख्य बिन्दु:

समिति का गठन: स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया श्री रेवाधर मठपाल (एसपी संचार, जनपद नैनीताल) की अध्यक्षता में गठित पुलिस कमेटी की देखरेख में संपन्न कराई जा रही है।

मेडिकल टीम: मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में चिकित्सकों की विशेष टीम द्वारा अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  (दीजिए बधाई) मनोज का हुआ उत्तराखंड पुलिस में चयन, जिला पुस्तकालय से कर रहे थे तैयारी ।।

निर्धारित स्थल: अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण बी.डी. पांडे (पुरुष) चिकित्सालय, नैनीताल तथा डॉ. सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी में आयोजित किया गया।

प्रक्रिया का विवरण:
मेडिकल परीक्षण से पूर्व सभी उपस्थित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Fill-up) एवं अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं पुलिस लाईन नैनीताल में पूरी की गईं। सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान UKSSSC एवं पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा जारी सख्त दिशा-निर्देशों और मापदंडों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (कमाली किसान) कृषि में अहम योगदान,राज्यपाल ने किया पुरस्कृत ।

आज की प्रगति (सांख्यिकीय विवरण):
आज दिनांक 05-03-2026 को निर्धारित अभ्यर्थियों के चिकित्सा/स्वास्थ्य परीक्षण का विवरण निम्नवत है:

▫️कुल निर्धारित अभ्यर्थी– 71
▫️उपस्थित अभ्यर्थी–69
▫️सफल अभ्यर्थियों की संख्या–60

दोनों चरणों में स्वास्थ्य परीक्षण का विवरण इस प्रकार है:

▫️कुल निर्धारित अभ्यर्थी– 141
▫️उपस्थित अभ्यर्थी–137
▫️सफल अभ्यर्थियों की संख्या–115

Ad
To Top