उत्तराखण्ड

(होली पर अलर्ट) पुलिस, ने लालकुआं में निकला फ्लैग मार्च ।।

होली पर अलर्ट मोड में पुलिस, लालकुआं में निकला सख्त फ्लैग मार्च
लालकुआं। होली पर्व को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। त्योहार से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से लालकुआं नगर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश स्पष्ट रूप से पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  (होली उत्सव) लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग ।।


उत्तराखंड पुलिस के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और महिला पीएसी जवानों ने नगर के प्रमुख इलाकों में मार्च किया। फ्लैग मार्च मुख्य बाजार, बंगाली कॉलोनी, हाथी खाना और 25 एकड़ क्षेत्र से होकर गुजरा। कतारबद्ध पुलिस बल की मौजूदगी से पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था का सख्त संदेश गया और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं न फैलाने की भी हिदायत दी गई। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग करने या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
To Top