Uttarakhand city news Ramnagar आबकारी निरीक्षक उमेश पाल के नेतृत्व में क्षेत्र-3 रामनगर की टीम तथा जनपदीय प्रवर्तन दल नैनीताल द्वारा मालधन स्थित तुमड़िया डैम क्षेत्र में संयुक्त दबिश दी गई।
दबिश के दौरान डैम के आसपास के संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब बनाने वाले तस्करों को पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई और वे डैम के पानी का सहारा लेकर नाव के माध्यम से मौके से फरार हो गए।
कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा मौके पर चल रही तीन अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया गया तथा छह ड्रम तोड़े गए। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त सभी उपकरणों को भी समूल नष्ट कर दिया गया।
मौके से लगभग 12,000 किलोग्राम लाहन तथा दो अलग-अलग रबर ट्यूबों में करीब 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। अवैध शराब बनाने में लिप्त अभ्यस्त तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत तीन अभियोग पंजीकृत किए जा रहे हैं।




