उत्तराखण्ड

(पिथौरागढ़) वाहन खाई में गिरा 3 महिलाओं की दुखद मौत,परिवार में कोहराम, तीन हुए गंभीर घायल।।

पिथौरागढ़।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं
आज शुक्रवार सुबह खाई में गिरने से हुई घटना में 3 लोगों की दुखद मौत की खबर आ रही है वाहन खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)पेट्रोल पंप की शिकायत ईमेल से आयुक्त की कारवाई।।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से थल की ओर जा रही एक बोलेरो बांसपटान के गोदीगाड़ के समीप खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही बेड़ीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी मय मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य सरकारी वाहनों से बेरीनाग अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ी पार्टी तो कांग्रेस अनुशासन समिति ने 6 साल के लिए दिखाया बाहर का रास्ता।।

चिकित्सकों ने रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल और प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद निवासी गैना बड़ालू को मृत घोषित कर दिया।
चालक अनिल कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत निवासी गोलाकुड़ी तड़ीगांव और बृजेश चंद निवासी लेजम कौली गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है।

To Top