उत्तराखण्ड

Pithoragarh–: CM-फेसबुक टिप्पणी मामला, गणाई के युवक पर मामला दर्ज

पिथौरागढ़,
    मुख्यमंत्री श्री त्रिवेद्र सिंह रावत के सम्बंध में फेस बुक पर दिनांक 5 मई 2020 को की गई व्यक्तिगत अनुचित टिप्पणी के सम्बंध में जनपद पिथौरागढ़ के तहसील गणाई में राजस्व विभाग को शिकायती पत्र मिलने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  शिकायती पत्र मिलने के बाद राजस्व विभाग गणाई ने तत्काल  कार्यवाही करते हुए फेस बुक में की गई टिप्पणी पर तहसील गणाई के ग्राम बडगिरी पट्टी, बनकोट निवासी नरेन्द्र मेहता पुत्र स्व महेन्द्र सिंह मेहता के खिलाफ  3/2020 धारा 500/505 आई पी सी की धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर  कार्यवाही प्रारंभ कर दी  है। जांच टीम में राजस्व निरीक्षक रमेश गिरी गोस्वामी, राजस्व उप निरीक्षक मनीष पुरोहित आदि शामिल  रहे।

Ad Ad
To Top