
पिथौरागढ़,
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आज जनपद में थल के समीप घटित एक सड़क दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ आपातकालीन कोर कमेटी की बैठक ली। आज जनपद पिथौरागढ़ में हुई गंभीर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कर कमेटी की एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण, स्वास्थ्य विभाग, आपदा
प्रबंधन और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने मौके की जानकारी लेते हुए दुर्घटना के कारणों की गहन समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी और इस घटना के सारे पहलुओं को देख जांच की जाएगी।
मीटिंग के तुरन्त बाद जिलाधिकारी मरीज को मिलने जिला अस्पताल आए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें अस्पताल में मरीज को दी जा रही सुविधाओं और उपचार कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक मरीज की x ray रिपोर्ट जिलाधिकारी को दिखाते हुए उपचार की प्रक्रिया समझाई। जिलाधिकारी ने मरीज के परिजनों को हर सम्भव इलाज और मदद करने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा संकेतक और साइन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने व सड़क सुरक्षा नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही।
बैठक में पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

मृतक और घायल की सूची।
मृतकों की पहचान सिमरन मनोल पुत्री कुंदन सिंह 7 वर्ष ग्राम बोक्ता जो प्रगति पब्लिक स्कूल मवानी में पढ़ती थी इसके अलावा तनुजा बिष्ट पुत्री चंदन सिंह 15 वर्ष कक्षा 9 की छात्रा ग्राम बोक्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुबानी, विनीता पुत्री चंद्र सिंह 17 वर्ष कक्षा 11 ग्राम बोक्टा राजकीय इंटर कॉलेज मुबानी मृतक के अलावा नरेंद्र सिंह खोलिया पुत्र चंदन सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम बोक्टा भंडारी गोखरा रजवार, शांति देवी पत्नी केशव राम उम्र 45 वर्ष ,दीक्षा देवी पुत्री दुर्योधन सिंह ग्राम बोक्टा उम्र 25 वर्ष होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 65 वर्ष ग्राम बोक्टा राजेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 60 वर्ष ग्राम बोक्टा इस घटना में मौत हो गई जबकि इस घटना में 6 लोग घायल हुए जिसमें चार पुरुष तथा दो महिला हैं खबरों के अनुसार पूजा मनोल वाइफ ऑफ कुंदन सिंह 29 वर्ष दीवान सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 55 वर्ष श्याम सिंह पुत्र बहादुर सिंह 52 वर्ष सुमित सिंह पुत्र प्रवीण सिंह 18 वर्ष योगेश कुमार पुत्र केशव राम 28 वर्ष वीना पुत्री पुरन बहादुर 24 वर्ष जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जहां इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है इस घटना में नरेंद्र सिंह खोलिया पुत्र चंद्र सिंह 36 वर्ष ग्राम बोक्टा भंडारी गांव रजवार भी जो गाड़ी चला रहा था उसकी भी इस घटना में मौत हो गई है गाड़ी संख्या uk05 टीए 0193 पिथौरागढ़ थल मोटर मार्ग के पास भंडारी गांव सूनी पुल के पास दुर्घटना हुई बताई जाती है।
