अल्मोड़ा

पिथौरागढ़-:औलाधार में 300 मीटर खाई में गिरा केन्टर, वाहन चालक की मौत. एसडीआरएफ ने शव को किया रिकवर परिवार में कोहराम।

पिथौरागढ़- औलाधार में खाई में गिरा केन्टर, एसडीआरएफ ने शव को किया रिकवर।

देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि थल थाना क्षेत्र पिथौरागढ़ में औलाधार नामक जगह पर एक केन्टर खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट पिथौरागढ़ से उपनिरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उपरोक्त वाहन में एक युवक था। वाहन संख्या UK 05 CA1633 के अनियंत्रित हो जाने के कारण 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया l

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों में उक्त युवक की सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान उक्त युवक , त्रिभुवन जोशी उम्र 42 वर्ष पुत्र श्री ख़िलानंद जोशी निवासी मेलापानी, थल के शव को रिकवर कर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad Ad
To Top