पौड़ी:- श्रीनगर, कीर्तिनगर श्रीयंत्र टापू के निकट नदी मे गिरे वाहन व एक शव को SDRF ने किया बरामद।
पौड़ी:- श्रीनगर, कीर्तिनगर श्रीयंत्र टापू पर नदी में कार गिरने से एक व्यक्ति को मध्यरात्रि मे SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू लेकिन उसके साथ लापता हुए दूसरे युवक को आज कड़ी मशक्कत के बाद नदी से उसका शव बरामद किया।

देर रात्री SDRF टीम को थाना श्रीनगर से सूचना प्राप्त हुई कि कि श्रीयंत्र टापू कीर्ति नगर के पास एक वाहन नदी मे गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर ज्ञात हुआ उक्त वाहन मारुति सुजुकी बलेनो थी। जो की हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी। जिसमे दो युवक सवार थे। श्रीयंत्र टापू कीर्ति नगर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर नदी मे गिर गया ।
SDRF टीम द्वारा रात्री के घंघोर अंधेरे मे अत्यंत विषम परिस्थितियों में सर्चिंग की गई।सर्चिंग के दौरान एक व्यक्ति ,नाम आकाश राठी s/o कुवांरपाल सिंह R/O हरिद्वार सुभाष नगर को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया। दुसरे व्यक्ति संदीप राठी s/o नरेंद्र सिंह निवासी नारसन हरिद्वार की काफी ढूंढो खोज की गई खोज के दौरान दुसरे व्यक्ति संदीप राठी s/o नरेंद्र सिंह निवासी नारसन हरिद्वार के शव व वाहन को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।




