विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिक महाविद्यालय के विद्यार्थियों का बड़ी कम्पनी में चयन ।
पंतनगर-: विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (जून 2022 उत्तीर्ण वर्ष) में अध्ययनरत विद्यार्थियों में 04 विद्यार्थियों का चयन मै. सैमसंग इंजीनियरिंग इंडिया कम्पनी में हुआ।
मै. सैमसंग इंजीनियरिंग इंडिया द्वारा इस वर्ष प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रीकल एवं इलैक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए सेवायोजन हेतु साक्षात्कार किया गया, जिसमें चार विद्यार्थियों का चयन हुआ।
चयनित विद्यार्थियों का पैकेज 5.64 लाख प्रतिवर्ष होगा। इस अवसर पर प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की अधिष्ठाता, डा. अलकनन्दा अशोक एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रकोष्ठ के प्राध्यापक, डा. डी.एस. मूर्ति ने चयनित विद्यार्थियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
