उत्तराखण्ड

(पंतनगर किसान मेला) पशुओं का भी लगा मेला, यह सर्वोत्तम पशु हुआ चयनित ।।

जम्बी भल्ला की गाभिन जर्सी गाय रहीं सर्वोत्तम पशु

पन्तनगर-: विश्वविद्यालय में चल रहे चार-दिवसीय किसान मेले के तीसरे दिन आज पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय के प्रांगण में पशु-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों ने अपने पशुओं का प्रदर्शन किया। इस पशु-प्रदर्शनी में श्री जम्बी भल्ला की गाभिन जर्सी गाय को सर्वोत्तम पशु घोषित किया गया जिसे विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने रिबन बांधकर सुशोभित किया। इस पशु प्रदर्शनी में कुल 37 पशु सम्मिलित हुए।  
इस प्रदर्शनी में भैंस वर्ग में श्री जैनुल की भैंस; दुधारू भैंस वर्ग में डा. सलीम की भैंस; देसी दुधारू गाय वर्ग में भूपेंद्र भारती की गाय; देशी गाय वर्ग में श्री डी.एन. कुशवाहा की गाय; गाभिन जर्सी गाय वर्ग में जम्बी भल्ला की गाय; बकरी वर्ग में श्री रिजयाउद्दीन, मुअज्जद अंसारी एवं सन्नी की बकरी एवं घोड़ा वर्ग में श्री अभिशेक शर्मा एवं श्री कार्तिक खेरा का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहे। वहीं भैस वर्ग में श्री भुट्टी यादव की भैस; दुधारू गाय वर्ग में भूपेन्द्र भारती की गाय; गाभिन गाय वर्ग में श्री नीरज व श्री गोविन्द की गाय; क्रॉस ब्रीड दुधारू गाय वर्ग में श्री मिथुन व श्री आदित्य की गाय; बकरी वर्ग में श्री रफा, श्री सबनुम एवं श्री यष की बकरी द्वितीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर पशु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 2 हजार रूपये नकद दिया गया तथा सर्वोत्तम पशु के लिए श्री जम्बी भल्ला को 5 हजार नकद दिये गये।
इस पशु-प्रदर्शनी के संयोजक, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा, डा. ए.एच. अहमद एवं निर्णायक मंडल में डा. एस.सी. त्रिपाठी, डा. एस.पी. मौर्य, डा. ए.के. घोष, डा. एस.के. सिंह के साथ डा. आर.एस. बरवाल, डा. आर.के. षर्मा एवं डा. अमित प्रसाद उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में चतुर्थ वर्श के छात्रों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को पशुओं की अच्छी नस्ल के बारे में सुझाव दिये। कार्यक्रम के अंत में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य संबंधित किट एवं मिनरल मिक्सचर निशुल्क बांटे गये।

Ad
To Top