उत्तराखण्ड

दुखद(उत्तराखंड) पेड़ गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत ।।

Uttarakhand city news dehradun
टिहरी गढ़वाल जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तहसील घनसाली के पिलखी-नैल मार्ग पर अचानक एक पेड़ गिरने से दो स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों छात्र-छात्रा स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।

मृतकों की पहचान 16 वर्षीय आरभ बिष्ट पुत्र दरमियान सिंह, निवासी ग्राम नेल पिलखी, कक्षा 10, एवं 14 वर्षीय मानसी पुत्री ईश्वर सिंह, निवासी ग्राम नेल पिलखी, कक्षा 9 के रूप में हुई है। दोनों बच्चे राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार में पढ़ाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बच्चे पिलखी-नैल मार्ग पर पहुंचे, एक भारी-भरकम पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया

Ad Ad
To Top