चिन्याली गांव में हुए एक हादसे में पूर्व शिक्षिका की खाई में गिर कर के दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है बताया जाता है कि महिला मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल को गई थी जहां उनका पैर फिसल गया जिसके चलते वह गहरी खाई में जा गिरी इस बीच अन्य महिलाओं द्वारा शोर-शराबा करने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल पूर्व शिक्षिका को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, यह घटना चिन्यालीगांव के क्यारा नामे तोक पर हुई बताई जाती है इस घटना के बाद पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातम का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का नाम शशिबाला (63) पत्नी उम्मेद सिंह बिष्ट है, ये महिला पूर्व में शिक्षिका (teacher) भी रह चुकी है, जो तीन साल पहले ही सेवानिवृत्त हुई थी। उत्तरकाशी न्यूज़




