उत्तराखण्ड

OPERATION BlUE (लालकुआं) लोगों को नशेड़ी बनाने के लिए ले जा रहे थे शराब,पुलिस का एक्शन दो गिरफ्तार ।।

कोतवाली लालकुआं पुलिस ने ऑपरेशन ब्लू के तहत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार ।
लालकुआं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी के दिशा निर्देश में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन ब्लू के तहत वाहन चेकिंग के दौरान दो लोग जिसमें मनोज गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी संजय नगर हाथीखाना उम्र 32 वर्ष 2- एहसान पुत्र मुन्ने निवासी संजय नगर हाथीखाना थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 10 -10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर घोड़ा नाला तिराहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है।
पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल गंगा सिंह, कमल बिष्ट, राजेश, दयाल नाथ आदि थे।

Ad Ad
To Top