उत्तर प्रदेश

खबर खास(देहरादून)बुखार के बाद भी धामी राज्य के विकास के लिए कर रहे हैं बैठकें. दे रहे हैं लोगों को प्रेरणा।।

देहरादून। तेज बुखार में तपते शरीर के बीच भी लगातार चार दिन से सीएम पुष्कर सिंह धामी हर मोर्चे पर डटे हैं। दिल्ली में जी 20 समिट हो या फिर देहरादून लौटने पर ताबड़तोड़ बैठकें, सामाजिक कार्यक्रम, हर जगह सीएम धामी आगे बढ़ कर मौजूद रहे। इस पूरे दौरान सीएम ने एक भी कार्यक्रम, बैठक को रद्द नहीं किया। ऐसा कर सीएम ने राज्य के विकास के संकल्प को लेकर जीवटता का उदाहरण पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं)मॉक ड्रिल. और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सीपीपी ने किया आयोजित ।।

सीएम धामी को चार दिन से बुखार है। वे दवाई खाकर लगातार सुबह से लेकर देर रात तक काम पर डटे हैं। पहले दिल्ली में जी 20 समिट में शामिल हुए। दिल्ली में राज्य के विकास से जुड़े मसलों पर केंद्रीय मंत्रियों से बात की। देहरादून लौटते ही ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में शामिल हुए। कैबिनेट बैठक में सर्विस सेक्टर पॉलिसी, बिजली उत्पादन बढ़ाने को पम्पिंग स्टोरेज प्लांट जैसी अहम पॉलिसी में मुहर लगाई। इन्वेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर लगातार अफसरों को दिशा निर्देश दिए।

Ad
To Top