उत्तराखण्ड

चंपावत-टनकपुर मार्ग पर नया ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद


चंपावत-टनकपुर मार्ग पर नया ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद

चंपावत।
बरसात और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए चंपावत पुलिस प्रशासन ने 8 सितंबर से चंपावत–टनकपुर मार्ग के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)स्कूल से लौटते लापता हुए बच्चे तो पुलिस ने लिया एक्शन ।।

हल्के वाहन

  • चंपावत से टनकपुर जाने वाले छोटे वाहन सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक चंपावत–स्वांला मार्ग से गुजरेंगे। शाम 5:30 बजे से सुबह 9 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
  • टनकपुर से चंपावत आने वाले छोटे वाहन सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक ककराली गेट–अमोड़ी–छतकोट–सिप्टी–ललुआपानी मार्ग से चलेंगे। शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक इस मार्ग पर भी आवागमन बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(बागेश्वर)सीएम धामी ने स्वर्ण पदक विजेता को किया सम्मानित ।।

बड़े वाहन

दोनों ओर से बड़े वाहनों की आवाजाही फिलहाल प्रतिबंधित रहेगी।

  • पिथौरागढ़/चंपावत से टनकपुर जाने वाले बड़े वाहन घाट–लोहाघाट–देवीधुरा–हल्द्वानी मार्ग से टनकपुर जाएंगे।
  • टनकपुर से चंपावत/पिथौरागढ़ आने वाले बड़े वाहन टनकपुर–हल्द्वानी–देवीधुरा–लोहाघाट मार्ग से होकर आएंगे।

प्रशासन की अपील

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल अति आवश्यक स्थिति में ही सफर करें। यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी है। बरसात और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)ट्रांसपोर्ट नगर को मिलेगी नई पहचान, जनरल बिपिन रावत के नाम पर ट्रांसपोर्ट नगर का नाम दिए जाने की उठी मांग।।

आपातकालीन संपर्क नंबर

  • पुलिस कंट्रोल रूम : 112, 9411112984, 05965-230276
  • आपदा कंट्रोल रूम : 7895318895

Ad Ad
To Top