पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत हल्द्वानी शहर में डंपरों का रूट एवं समय निर्धारित किया है जिसके तहत हल्द्वानी शहर में विद्यालय की छुट्टी के समय शहर में डम्परों का संचालन 13:00 से 14:30 तक बन्द रहेगा।
तथा रविवार को यदि किसी प्रतियोगितात्मक परीक्षा आयोजित होती है तो रविवार को परीक्षा शुरू होने से 01 घण्टा पूर्व तथा परीक्षा समाप्त होने से 01 घण्टा पूर्व से 02 घण्टे तक डम्परों का संचालन बन्द रहेगा।
वही चम्बल पुल से चौफुला कठरिया मार्ग में नहर कवरिंग सड़क का कार्य चल रहा है। पूर्ण होने के उपरान्त प्रशासन से विचार विमर्श कर पनचक्की / हाईडिल / चम्बल पुल/ लालडांट रोड पर चलने वाले डम्परों को वनवे कर चौफुला से भेजा जायेगा जिससे लालडॉट रोड पर जाम से निजात मिल सके। हल्द्वानी न्यूज़




