उत्तर प्रदेश

(नवरात्र स्पेशल) यह ट्रेन कराएगी माता वैष्णो देवी के दर्शन,मिलेगा कंफर्म टिकट,यह है पैकेज, यात्रा की तिथि हुई घोषित, पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा रिजर्वेशन।।

आईआरसीटीसी नवरात्रि पर्व पर एक बड़ा पैकेज लेकर आया है जिसके तहत नवरात्रि स्पेशल माता वैष्णो देवी थ्री एसी क्लास रेल यात्रा पैकेज का शुभारंभ किया जाएगा पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर आयोजित हो रही यह यात्रा 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चार रात्रि और 5 दिन के लिए लांच की जा रही है इस ट्रेन में बैठने उतरने की सुविधा दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। नवरात्रि में माता वैष्णो देवी दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष सुविधा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड ने प्रारंभ की है भारत गौरव ट्रेन के अंतर्गत दो विशेष 3 एसी ट्रेन यात्राएं संचालित करने जा रहा है जिसमें माता वैष्णो देवी के दर्शन कराए जाएंगे इन विशेष 3 एसी क्लास ट्रेन यात्राओं में श्रद्धालुओं को कंफर्म सीट के साथ-साथ यात्रा के दौरान होटल में ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
आईआरसीटीसी के अनुसार 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक 4 रात्रि और 5 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने का प्रावधान किया गया है इस पैकेज में 3ac क्लास ट्रेन यात्रा का टिकट यात्रा के दौरान नाश्ता दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन रेलवे स्टेशन से होटल तक ऑटो द्वारा यात्रा तथा होटल में ठहरने की व्यवस्था इत्यादि शामिल है इन ट्रेनों में बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है।
आईआरसीटीसी के अनुसार एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 13790 एवं दो या तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹11990 प्रति व्यक्ति किया गया है इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की गई है इसमें एलटीसी की सुविधा भी उपलब्ध होगी यात्रा के दौरान बुकिंग हेतु पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ एवं मथुरा,आगरा, दिल्ली, स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग ऑनलाइन किए जा सकते हैं। नई दिल्ली

Ad Ad
To Top