उत्तराखण्ड

(राष्ट्रीय एकता दिवस) मुख्यमंत्री ने पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,रन फॉर यूनिटी में भी लगाई दौड़ ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

देहरादून

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)यहां प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए ।।

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया। सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन घन्टाघर से मसूरी डाइवर्जन तक किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 वाहनो को किया गया जब्त ।।

इस अवसर पर विधायक श्री खजनदास, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल मौजूद थे।

Ad Ad
To Top